Search

 
 
 

लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित, ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने के मूड में

विपक्षी दलों के सांसद ओम बिरला से काफी नाराज बताये जा रहे हैं. उनका आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष उन्हें US ट्रेड सहित अन्य मुद्दों परअपनी बात रखने का मौका नहीं दे रहे हैं. बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को खत्म हो जायेगा. इसके बाद संसद सत्र 9 मार्च को फिर शुरू होगा.
 

New Delhi :  संसद के बजट सत्र में हंगामा जारी है. विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे और उसके बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

 

खबर है कि  विपक्षी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ बजट सत्र के दूसरे फेज में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को खत्म हो जायेगा. इसके बाद संसद सत्र 9 मार्च को फिर शुरू होगा.

 

विपक्षी दलों के सांसद ओम बिरला से काफी नाराज बताये जा रहे हैं. उनका आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष उन्हें US ट्रेड सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखने का मौका नहीं दे रहे हैं.

 

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व सेनाध्ययक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का अंश पढ़ना चाह रहे थे, लेकिन लोकसभा अध्यूक्ष ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी इजाजत नहीं दी थी.

 

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में बोलने से रोकने को परंपरा का उल्लंघन बताया था. कांग्रेस ने इस पत्र को शेयर भी किया था.  


 एक बात और कि आज सोमवार को सत्र शुरू होने से पूर्व सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में विपक्षी नेताओं ने बैठक की. सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों के सांसदों ने बजट सत्र के बाकी दिनों  के लिए सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन किया.  

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही