Search

 
 
 

रांची के युवा डॉक्टर इटली में छाए, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया रिसर्च पेश

झारखंड के लिए गर्व की बात है कि रांची के युवा चिकित्सक डॉ. सृजन सिन्हा ने इटली के बोलोनिया शहर में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पीडियाट्रिक रेस्पिरेटरी डिजीज में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया.
 

Ranchi:  झारखंड के लिए गर्व की बात है कि रांची के युवा चिकित्सक डॉ. सृजन सिन्हा ने इटली के बोलोनिया शहर में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पीडियाट्रिक रेस्पिरेटरी डिजीज में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. उनका शोध दुनिया के कई देशों से भेजे गए शोध पत्रों में से चयनित हुआ था.

 

 

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करना डॉ. सृजन सिन्हा की शोध क्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी मेहनत का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है.वर्तमान में डॉ. सृजन सिन्हा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर और पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी में डीएम की सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई कर रहे हैं.

 

डॉ. सृजन सिन्हा रांची के रानी हॉस्पिटल के निदेशक और नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार के पुत्र हैं. उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ झारखंड बल्कि राज्य के युवा डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए भी प्रेरणा है. यह दिखाता है कि मेहनत, बेहतर शिक्षा और शोध के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही