Search

 
 
 

मूल्य सृजन पर ध्यान दें युवा उद्यमी: अनिल अग्रवाल

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने युवा उद्यमियों को केवल वैल्यूएशन के पीछे न भागकर वास्तविक मूल्य सृजन पर ध्यान देने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की असली सफलता उसके बाजार मूल्यांकन से नहीं, बल्कि समाज और ग्राहकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से तय होती है.
 

Ranchi: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने युवा उद्यमियों को केवल वैल्यूएशन के पीछे न भागकर वास्तविक मूल्य सृजन पर ध्यान देने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की असली सफलता उसके बाजार मूल्यांकन से नहीं, बल्कि समाज और ग्राहकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से तय होती है.

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी संदेश में अग्रवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धी माहौल में वैल्यूएशन महत्वपूर्ण और ऑक्सीजन की तरह जरूरी है, लेकिन व्यवसाय का उद्देश्य सिर्फ अगला फंडिंग राउंड हासिल करना नहीं होना चाहिए. अधिकांश स्टार्टअप किसी समस्या के समाधान के लिए शुरू होते हैं, मगर आगे चलकर वे आंकड़ों की दौड़ में उलझ जाते हैं.

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि दीर्घकालिक सफलता केवल मजबूत टीम, भरोसेमंद उत्पाद और सार्थक समाधानों से ही संभव है. उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारी से पूंजी जुटाने और अपने मूल उद्देश्य को न भूलने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही