Search

 
 
 

गढ़वा: पुलिस ने रिवॉल्वर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 
Garhwa: केतार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रिवॉल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक केतार थाना क्षेत्र के पचाडुमर निवासी विश्वनाथ मेहता का 24 वर्षीय पुत्र रामलाल मेहता है. इसकी जानकारी डीएसपी सतेंद्र सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह व थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात्रि पुलिस गश्ती के दौरान परती रोड में बतो गांव के समीप सूर्य मंदिर के पास बाइक से परती की ओर जा रहे रामलाल को रोक कर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके पास एक अवैध रिवॉल्वर बिना कागजात के मिला. हालांकि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे शस्त्र बल ने धर दबोचा. पूछताछ के दौरान रामलाल ने बताया कि अपने पास रखते हैं और कभी कभार इसे लेकर चलते हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान अभी जारी है. इसमें और कितने लोग संलिप्त हैं, बहुत जल्द उजागर किया जाएगा. कहा कि ऐसा लग रहा है कि ये अपराधी अवैध हथियार का सप्लाई करता है. जिसे आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर धारा न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान अभी जारी है. इसमें और कितने लोग संलिप्त हैं बहुत जल्द उजागर किया जाएगा. ऐसा लग रहा है कि ये अपराधी अवैध हथियार का सप्लाई करता है. जिसे आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर धारा न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया गया है. मौके पर रोशन तिग्गा, सअनि अमरेंद्र सहित थाना के पुलिस बल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कई">https://lagatar.in/maoist-naxalite-sitaram-rajwar-alias-raman-ji-accused-in-several-cases-and-carrying-a-reward-of-rs-10-lakh-has-been-arrested/">कई

कांडों में आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी हुसैनाबाद से अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही