Search

 
 
 

कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जिले के कतरास थाना क्षेत्र के भट्टमुड़ना गांव में 22 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार भट्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार रामनवमी के दिन शुक्रवार को हिमांशु दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गया था.
 

Dhanbad : जिले के कतरास थाना क्षेत्र के भट्टमुड़ना गांव में 22 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार भट्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार रामनवमी के दिन शुक्रवार को हिमांशु दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गया था.

 

देर रात करीब 10:30 बजे जब वह घर लौटा तो परिवार के लोगों ने उससे देर तक बाहर रहने का कारण पूछा और डांट-फटकार भी लगाई. इसके बाद सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. शनिवार सुबह जब हिमांशु के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई. खिड़की से झांककर देखने पर परिजन सन्न रह गए.

 

हिमांशु कमरे में पर्दे के सहारे फंदे से लटका हुआ था. यह दृश्य देख घर में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना तत्काल कतरास थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.

 

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि हिमांशु पढ़ाई में मेधावी था और उसकी नौकरी लगने वाली थी. वह खेलकूद में भी सक्रिय रहता था और अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता था. ऐसे में उसके इस कदम से परिवार ही नहीं आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू की पड़ताल में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही