Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में नशा मुक्ति व स्वस्थ जीवनशैली पर जोर

जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम ने शहरवासियों को एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश से भर दिया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम ने शहरवासियों को एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश से भर दिया.नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चला जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

 

Uploaded Image

 


कार्यक्रम में खेल, मनोरंजन, कला और स्वास्थ्य से जुड़ी विविध गतिविधियों को एक ही मंच पर समाहित किया गया. सुबह की ताजी हवा में योग और प्राणायाम के लिए विशेष स्टेज बनाए गए थे जहां लोगों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर शारीरिक फिटनेस और मानसिक शांति का अनुभव किया.वहीं खेल गतिविधियों में साइकिलिंग, स्केटिंग, बास्केटबॉल डंक, आर्चरी और राइफल शूटिंग ने युवाओं का खासा ध्यान आकर्षित किया.

 

इन गतिविधियों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि युवाओं को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संदेश दिया.मनोरंजन के मोर्चे पर लाइव बैंड परफॉर्मेंस, ह्यूमन लूडो और डार्ट जैसे खेलों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया.

 

Uploaded Image

 

कला और साहित्य के क्षेत्र में भी कार्यक्रम ने अपनी अलग छाप छोड़ी.पेंटिंग प्रतियोगिता, पेंट माई सिटी ,ओपन क्विज, कविता-शायरी और नुक्कड़ नाटक जैसे आयोजनों के माध्यम से नशा मुक्ति का सशक्त संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया.

 


कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि हैप्पी स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य खासकर युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है .ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

 

कुल मिलाकर हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम ने न केवल लोगों को मनोरंजन का अवसर दिया बल्कि नशा मुक्ति का मजबूत संदेश देकर समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास भी किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही