Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा,9वें दिन 40 करोड़ पार

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और अब 9वें दिन भी इसने शानदार कमाई की है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar  desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और अब 9वें दिन भी इसने शानदार कमाई की है.

 

9वें दिन की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन करीब 41.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ हो चुका है.

 

8 दिन में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

‘धुरंधर 2’ ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. अब 9 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1139 करोड़ से ज्यादा हो गया है.

 

इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

 

तेजी से कमाई करते हुए ‘धुरंधर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इनमें जवान, कल्कि 2898 ईस्वी, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं.अब फिल्म की नजर दंगल के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पर है, जिसने लगभग 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

 


अन्य भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन

फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. 9वें दिन

हिंदी: 37.50 करोड़
तेलुगू: 2.85 करोड़
तमिल: 0.85 करोड़
कन्नड़: 0.25 करोड़
मलयालम: 0.10 करोड़

 

क्या ‘दंगल’ का रिकॉर्ड टूटेगा

जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही दंगल के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही