Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिखराजपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP, हालात का लिया जायजा, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

 

उपायुक्त ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरीय पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया. इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो, इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उपद्रव में शामिल आसामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त जारी है.

 

Uploaded Image

 

प्रशासन ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है, ताकि माहौल बिगड़ने से रोका जा सके.

 

इस दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही