Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ससुराल में फंदे पर झूलता मिला युवक, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगावां में बुधवार अहले सुबह पंखे पर लटकी एक व्यक्ति की लाश मिली. मृतक की पहचान रोहित राणा (30 वर्ष) पिता स्व. मुरली राणा, ग्राम लेंगरापीपर, थाना डोमचांच निवासी के रूप मे हुई है. वह अपने ससुराल गया हुआ था. वहीं पंखे पर लटकी उसकी लाश मिली. रोहित के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इसे भी पढ़ें : ब्रांड">https://lagatar.in/look-for-the-right-treatment-not-the-brand-governor/">ब्रांड

नहीं, सही उपचार देखें : राज्यपाल
रोहित के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल मसनोडीह पंचायत के पचगावां में मंगलवार देर रात आपसी विवाद हुआ था. जिसके बाद बुधवार की सुबह सूचना मिली कि रोहित का शव पंखे से लटक रहा है. परिजनों के अनुसार वह पिछले 4 महीने से अपने ससुराल पचगावां में रह रहा था. उक्त घटना को लेकर राजद प्रदेश युवा महासचिव प्रदीप यादव ने भी कहा कि घटना की जांच-पड़ताल कर पुलिस-प्रशासन से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले. डोमचांच थाना के एएसआई विनय कुमार अपने दल - बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-map-of-nursing-homes-being-made-by-agent-game-going-on-to-get-license-from-gumti/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : एजेंट बना रहे नर्सिंग होमों का मैप, गुमटी से लाइसेंस दिलाने का चल रहा खेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही