Search

 
 
 

Ramgarh News: गर्लफ्रेंड के घर बेहोशी हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रेमिका गिरफ्तार

Ramgarh News: आकाश नायक और महिला के बीच अफेयर चल रहा था. आकाश अक्सर गर्लफ्रेंड से मिलने रामगढ़ के कोयरीटोला स्थित उसके किराये के मकान पर जाया करता था. 15 नवंबर को भी वह उससे मिलने रामगढ़ आया था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.
 
मृतक का फाइल फोटो

Ramgarh News: कोयरीटोला स्थित एक किराये के मकान में अचेत अवस्था में मिले 28 वर्षीय आकाश नायक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश नायक और महिला के बीच अफेयर चल रहा था. आकाश अक्सर गर्लफ्रेंड से मिलने रामगढ़ के कोयरीटोला स्थित उसके किराये के मकान पर जाया करता था. 15 नवंबर को भी वह उससे मिलने रामगढ़ आया था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान आकाश के दोस्तों से जानकारी मिली कि वह अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने रामगढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें:

इसके बाद परिजन प्रेमिका की तस्वीर लेकर कोयरीटोला पहुंचे और उसके किराये के मकान का पता लगाकर वहां पहुंचे. परिजनों के अनुसार, कमरे में आकाश अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था. उस समय महिला मित्र भी कमरे में मौजूद थी. परिजन तत्काल उसे कैमरा स्थित प्राथमिक अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार को आकाश की मौत हो गई.

 

आकाश की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गोला थाना पहुंचकर हंगामा किया था. इधर, मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कमरे से कुछ दवाइयां भी जब्त की हैं. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही