Search

 
 
 

Palamu News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली. घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इटहे गांव की है. जहां गुरुवार शाम युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के इटहे निवासी जसमून मियां के 30 वर्षीय पुत्र अखलाक अहमद के रूप में हुई है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली. घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इटहे गांव की है. जहां गुरुवार शाम युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के इटहे निवासी जसमून मियां के 30 वर्षीय पुत्र अखलाक अहमद के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:

 https://lagatar.in/sharp-decline-in-country-liquor-sales-in-jharkhand-risk-of-spurious-liquor-tragedy-rises

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले एकलाख आलम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद उसने शाम करीब 7 बजे घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

 

सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही