Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में युवक की गला रेतकर हत्या, शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement

Giridih: जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के कारीटांड में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान खुखरा थाना क्षेत्र के खरपोका निवासी अख्तर अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में की गई है. बदमाशों ने युवक का गुप्तांग भी काट दिया. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हबीबुल्लाह कल दोपहर घर से निकलने के बाद लौटकर नहीं आया. जिसके बाद आज सुबहर 10 बजे के करीब कारीटांड गांव के पास एक खेत से उसका शव बरामद किया गया है.

देखिए वीडियो-

जांच पड़ताल के बाद ही हत्या के कारण का होगा खुलासा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची खुखरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है. हालांकि मामले की पूरी पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या का कारण क्या था. युवक के निर्मम हत्या की खबर फैलते ही शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हबीबुल्लाह का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही