Search

 
 
 

Bihar News: अपनी सहेली से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, खूब काटा बवाल

अपनी सहेली से शादी की जिद में एक लड़की हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गई. मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी गांव की है. जहां एक युवती बगल गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह रचाने की परिवार से जिद करती रही. लेकिन परिवार के राजी नहीं होने से युवती ने खूब बवाल काटा.
 
टावर पर चढ़कर वीडियो बनाती लड़की

Muzaffarpur: अपनी सहेली से शादी की जिद में एक लड़की हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गई. मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी गांव की है. जहां एक युवती बगल गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह रचाने की परिवार से जिद करती रही. लेकिन परिवार के राजी नहीं होने से युवती ने खूब बवाल काटा. उसका कहना है कि वह शादी करेगी तो सिर्फ अपनी सहेली से.

इसे भी पढ़ें: 

युवती का कहना है कि वो पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है. उसका कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भी भर दिया है, लेकिन घरवाले मेरी मर्जी के खिलाफ किसी युवक से रिश्ता तय कर रहे हैं. इसी से परेशान होकर वो हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई और मोबाइल निकालकर उसने वीडियो बनाया और फिर उसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वो कह रही है कि वो अपने प्यार को पाने के लिए उसने अपनी सहेली के पिता से उसका हाथ मांगा था लेकिन लड़की होने की वजह से उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. उसका कहना है कि वो अपनी प्रेमिका के बिना जी नहीं सकती, इसलिए मरना मंजूर है.

 

लड़की के टावर पर चढ़ने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ टावर के आस-पास जमा हो गई. 
लड़की के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. और करीब 6 घंटे तक गांव में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. किसी तरह लड़की को समझा-बुझाकर लड़की को टावर से नीचे उतारा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही