Palamu News: पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र में पदमा सूर्य मंदिर के पास एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें -
घटना की सूचना मिलने के बाद मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. युवती किन परिस्थितियों में मोबाइल टावर पर चढ़ी, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

