Search

 
 
 

दिनदहाड़े हथियार के बल पर युवक और महिला से लूट, चार अपराधियों ने छीने मोबाइल और नकदी

Ranchi News : पीड़ित के अनुसार वह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ पल्सर बाइक से तुंबू की ओर जा रहे थे बेड़े टोली जंगल के समीप एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक रोककर दोनों उतरे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया.
 
नामकुम थाना(फाइल फोटो)

Ranchi News : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आयी है. खरसीदाग ओपी क्षेत्र के मुसूर देगाई सड़क पर गेल इंडिया के समीप बेड़े टोली जंगल में बाइक सवार चार अपराधियों ने एक युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को रोक लिया. आरोप है कि अपराधियों ने दोनों के साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन, नकदी और बाइक लूट ली.


घटना के बाद पीड़ित चंदाघासी निवासी राम मुंडा, पिता रामदास मुंडा ने खरसीदाग ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

शोक में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में घेरकर लूटा


पीड़ित के अनुसार वह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ पल्सर बाइक से तुंबू की ओर जा रहे थे बेड़े टोली जंगल के समीप एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक रोककर दोनों उतरे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया.

 

 


आरोप है कि चारों अपराधियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गयी. इसके बाद अपराधियों ने युवक का आईफोन, महिला रिश्तेदार का Samsung A35 मोबाइल, कुछ नकदी और पल्सर बाइक लूट लिये.


लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी बाइक से तुपुदाना की ओर फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है. घटना के बाद दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही