Search

 
 
 

Jamshedpur News: हथियारों की खरीद-बिक्री करते युवक गिरफ्तार, तीन किशोर निरुद्ध

Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह फुटबॉल मैदान के पास कुछ युवक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे थे, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. मौके से तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली और दो टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए हैं. 

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर की शाम करीब 7:20 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह फुटबॉल मैदान के पास कुछ युवक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई. इसके बाद बिरसानगर थाना प्रभारी पांडू सामड समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे.

 

पुलिस टीम ने रात करीब 8:30 बजे फुटबॉल मैदान के पास घेराबंदी कर एक युवक और तीन किशोरों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक विधि-विरुद्ध किशोर के पास से 7.62 एमएम की देसी पिस्टल और दूसरे किशोर के पास से 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं. इसके अलावा पुलिस ने दो टच स्क्रीन मोबाइल भी जब्त किए.

 

पूछताछ के दौरान एक विधि-विरुद्ध किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए यश दास से 30 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने हथियार और गोलियों की अवैध खरीद-बिक्री के आरोप में यश दास को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, तीनों विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया.

 

पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि तीनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही