Search

 
 
 

Jamshedpur News: उलीडीह में युवक पर हमला, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को राहुल शर्मा नामक युवक पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक को उसके दोस्तों ने MGM अस्पताल पहुंचाया.
 
घायल युवक

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को राहुल शर्मा नामक युवक पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक को उसके दोस्तों ने MGM अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया.

इसे भी पढ़ें: 

राहुल की मां ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 युवक मुंह बांधकर और हेलमेट पहनकर पहुंचे थे. उन्होंने राहुल को घेरकर रॉड, हॉकी और अन्य सामान से बुरी तरह पीटा. 

 

उनका कहना है कि हमलावरों ने राहुल के साथ मारपीट करने के दौरान फायरिंग भी की. उन्होंने बताया कि गोली ऊपर की ओर चली, जिससे राहुल को गोली सीधे नहीं लगी. इसके बाद हमलावरों ने रॉड और हॉकी से उसके शरीर पर कई वार किए.

 

परिजनों के अनुसार, हमले में राहुल के पैर, हाथ, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. राहुल की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए TMH रेफर कराने की बात कही है.

 

मां के मुताबिक, उस वक्त घर में बेटी की शादी का माहौल था. इसलिए परिवार ने विवाद को आगे नहीं बढ़ाया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद संबंधित लोगों के परिवार से भी बात की गई थी.

 

हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही