Search

 
 
 

Jamshedpur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, थाने में शिकायत

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का आरोप है कि मारपीट के बाद बदमाश उसके गले से सोने की चेन भी छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, गढ़ाबासा निवासी अभिषेक चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे वह अपने दो साथियों के साथ उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास गया था. इसी दौरान बादल मिंज अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा. आरोप है कि सभी ने मिलकर अभिषेक का रास्ता रोक लिया और उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

 

हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके शरीर पर 10 टांके लगाए. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

 

घायल अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. उन्होंने बादल मिंज और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही