Search

 
 
 

Jamshedpur News: बाइक घर ले जाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा बांध टोला में युवक रोहित मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है.
 
अपराध की खबरें

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा बांध टोला में युवक रोहित मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजल लोहार, हरिपदो मछुआ, समीर मुंडा और रवि यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं.

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, 8 और 9 जुलाई की रात सोपोडेरा स्थित मिलाप भवन में एक शादी समारोह आयोजित था. रोहित मुंडा अपने दोस्तों सुजल लोहार, हरिपदो मछुआ, समीर मुंडा, रवि यादव और करण पात्रो के साथ शादी में शामिल होने गया था. पार्टी खत्म होने के बाद सभी युवक नशे में थे. इसी दौरान रोहित गलती से अपने दोस्त हरिपदो मछुआ की मोटरसाइकिल लेकर सीधे अपने घर सरजमदा पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: 

जब दोस्तों को पार्किंग में बाइक नहीं मिली तो उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. लोगों ने बताया कि रोहित बाइक लेकर अपने घर की ओर गया है. इसके बाद सभी दोस्त रोहित के घर पहुंचे. वहां घर के बाहर हरिपदो की बाइक खड़ी मिली. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई.

 

आरोप है कि सभी दोस्तों ने मिलकर रोहित पर लाठी-डंडों, लात और मुक्कों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी वहां से चले गए, जबकि रोहित किसी तरह अपने कमरे में चला गया. अगले दिन 9 जुलाई की सुबह घर में ही उसकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद रोहित की मां पुतुल कालिंदी और पिता शंकर कालिंदी ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

 

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरजमदा और चांदनी चौक इलाके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. पूछताछ के दौरान समीर मुंडा और सुजल लोहार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडे भी बरामद कर लिए गए.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक को लेकर शुरू हुआ विवाद ही हत्या की वजह बना, जिसमें दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की जान ले ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही