Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक पकड़ाया

 
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो आरपीएफ ने छापेमारी कर शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. गंगा-दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब पटना ले जा रहे युवक अजय कुमार को जवानों ने पकड़ लिया. उसके पास से थैले में रखीं अंग्रेजी शराब की 10 बोतलें जब्त की गई. इसमें ब्लेंडर प्राइड प्रीमियम व्हिस्की, रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की और मैजिक मोमेंट वोदका की बोतलें शमिल हैं. जब्त शराब की कीमत करीब 8000 रुपये है. आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी धनबाद से ट्रेनों से शराब की बोतलें बिहार में सप्लाई करते हैं. बिहार में शराब बैन होने के कारण वहां तीन-चार गुना अधिक कीमत पर इसे बेचते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-and-outsourcing-supporters-face-to-face-in-katras-stone-pelting/">धनबाद

: कतरास में ग्रामीण व आउटसोर्सिंग समर्थक आमने-सामने, पथराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही