Search

 
 
 

Dhanbad News: भागा स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

भागा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: भागा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. उसे गंभीर हालत मंं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

Uploaded Image

 

घायल युवक के भाई धनिष कुमार ने बताया कि मुकेश स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर उसे पार करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. उसने बताया कि मुकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका पहले से उपचार चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही