Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के कथित बयान के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने सांसद से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल सोमवार को शहीद मनिंदर नाथ मंडल की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. राजू, मंत्री इरफान अंसारी और विधायक जयमंगल सिंह छाताबाद के भू-धंसान प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें:
कांग्रेस नेताओं ने भू-धंसान के लिए क्षेत्र में कथित अवैध खनन और कोयला चोरी को जिम्मेदार बताते हुए सांसद ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाए थे.
कांग्रेस नेताओं के आरोपों के जवाब में सांसद ढुल्लू महतो ने छाताबाद पहुंचे कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर चोर कह दिया था. सांसद के इसी बयान को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सांसद ने माफी नहीं मांगी तो धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

