Search

 
 
 

लातेहार में युवा कांग्रेस संगठन काफी मजबूत है : विधायक रामचंद्र सिंह

युवा कांग्रेस की लातेहार जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में युवा कांग्रेस बहुत ही मजबूत है. युवा कांग्रेस ने ही उन्हेंा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है. संगठन को जहां भी जरूरत होगी वे मौजूद रहेगें.
 
बैठक में उपस्थित विधायक रामचंद्र सिंह व अन्य.

Latehar : लातेहार परिसदन में बुधवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की. बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में युवा कांग्रेस बहुत ही मजबूत है. युवा कांग्रेस ने ही उन्हें क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है. संगठन को जहां भी जरूरत होगी वे मौजूद रहेगें.


युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि अगले एक माह में कमेटी का विस्तातर व नयी कमिटी का गठन किया जायेगा. इसमें ऊर्जावान युवाओं को मौका दिया जाएगा. जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक किया जाएगा. मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने महंगाई और भोजपुरी भाषा के मुद्दे पर भी अपनी बातें रखी.

 


बैठक का संचालन लातेहार विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू ने किया. मौके पर मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुरेन्द्र उरांव, संतोष रजक, विजेंद्र उरांव, सकलदीप उरांव, अफरोज आलम, आलेनबी, कुलदीप यादव, राजीव यादव, परितोष, सुहेल अंसारी, केस्वर राम, कृष्णा उरांव, मिथलेश पासवान, वकील, गोल्डेन, मुस्ताक, वाजिद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही