Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः चंदवा में गैस एजेंसी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया जमकर हंगामा

चंदवा शहर स्थित श्रीराम भारत गैस एजेंसी में बुधवार को सिलिंडर आने की सूचना पर गोदाम में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई. ऑनलाइन बुकिंग वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों रोक कर रखा गया. जब काफी देर तक होम डिलेवरी नहीं हुई, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
Advertisement
Advertisement
गैस एजेंसी के बाहर हंगामा करते लोग.

Latehar : लातेहार जिले में रसोई गैस के लिए मारामारी हो रही है. जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यारलय में बुधवार को उपभोक्ताएओं ने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर हंगामा किया. लोगों ने बताया कि उन्हें बोला गया कि होम डिलेवरी की जायेगी. ग्राहक घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन होम डिलेवरी नहीं हुई पायी. इसके बाद जब उपभोक्ताह सिलेंडर के लिए  गैस गोदाम पहुंचे, तो पता चला कि उनके नाम का सिलेंडर किसी और को दे दिया गया है. इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.


मिली जानकारी के अनुसार चंदवा शहर स्थित श्रीराम भारत गैस एजेंसी में बुधवार को सिलिंडर आने की सूचना पर गोदाम में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई. ऑनलाइन बुकिंग वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों रोक कर रखा गया. जब काफी देर तक होम डिलेवरी नहीं हुई, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना था कि पहले बुकिंग होने पर भी प्राथमिकता नहीं मिल रही है. कहा जाता है कि ऑफिस और गैराज लेन पर पर्ची कटवा कर आएं. एजेंसी के ऑफिस में इसे लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया.

 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर . शांत किया. लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को गोदाम से ही सिलिंडर  दिया जा रहा है. एजेंसी के लोग सिलिंडर की कालाबाजारी भी कर रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों चंदवा सीओ ने एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया था और एजेंसी को गैस की होम डिलेवरी का निर्देश दिया था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही