Search

 
 
 

सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा पर विवाद, सरकार पर सीटों के सौदे का आरोप, जांच की मांग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर परीक्षा की प्रक्रिया और प्रश्न पत्र की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
 
  • प्रश्न पत्र में 100 से ज्यादा त्रुटियां, बाबूलाल ने उठाए गंभीर सवाल

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर परीक्षा की प्रक्रिया और प्रश्न पत्र की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

 

मरांडी ने आरोप लगाया है कि प्रश्न पत्र में 100 से अधिक त्रुटियां पाई गई हैं. उनके मुताबिक संवैधानिक शब्दों से लेकर झारखंड के महापुरुषों के नाम तक गलत छापे गए हैं, जो परीक्षा की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. उन्होंने इसे परीक्षा के नाम पर भद्दा मजाक बताया है.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब परीक्षा से पहले ही सीटों का सौदा हो जाता है, तो पूरी प्रक्रिया महज औपचारिकता बनकर रह जाती है. साथ ही JPSC में नियुक्तियों को लेकर भी राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया गया है.

 

मरांडी ने कहा कि JPSC से चयनित अधिकारी राज्य की नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और आयोग की साख को नुकसान पहुंचाती है.

 

उन्होंने मांग की है कि JPSC अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही