Search

 
 
 

Bokaro News: दनरा में वज्रपात से युवक की मौत, मशरूम चुनने गया था जंगल

Bokaro News: चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के दनरा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक भुनेश्वर सिंह (39) जंगल में बांस करील और मशरूम चुनने गया था.
 
मृतक का फाइल फोटो

Bokaro News: चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के दनरा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक भुनेश्वर सिंह (39) जंगल में बांस करील और मशरूम चुनने गया था.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/mamata-banerjee-accuses-suvendu-adhikari-claims-she-was-threatened-with-house-arrest

ग्रामीणों के अनुसार सुबह अचानक मौसम खराब हुआ और गरज के साथ बिजली गिरी. वज्रपात के झटके से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ और माथे में गंभीर चोटें आईं. वह जंगल में ही अचेत होकर गिर पड़ा. देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह अचेत मिला.

 

सूचना पर चुटे पंचायत के मुखिया रियाज अंसारी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी गोमिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया.

 

मृतक की दो पत्नियां हैं और वह अपने पीछे तीन बेटी और दो बेटे सहित पांच बच्चे छोड़ गया है. घटना से गांव में मातम पसरा है.

 

इधर, घटना की सूचना मुखिया मो. रियाज अंसारी द्वारा मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और उनके प्रतिनिधि नागेश्वर चौधरी को दे दी गई है. मुखिया और ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही