Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोसे गांव में वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत गोसे गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक के मौत हो गई. युवक मवेशी चरा कर घर लौट रहा था, तब यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों एवं ग्रामीण ने उसे गोमिया अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि गोसे गांव के कोयाटांड़ निवासी धनु महतो के एकलौते पुत्र 20 वर्षीय कामेश्वर महतो खेत में मवेशी चराकर घर लौट रहा था. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. इसे भी पढ़ें-इरफान">https://lagatar.in/biranchi-warned-irfan-come-to-your-senses-otherwise-we-are-ready-to-complain/93184/">इरफान

को बिरंची ने दी चेतावनी- होश में आ जायें, नहीं तो हमलोग फरियाने को तैयार हैं

वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत

बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर युवक बेहोश हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा ने कहा कि विधिवत प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा जाएगा. मौके पर माकपा नेता श्याम सुंदर महतो, राकेश कुमार, विनय महतो, राजेश महतो समेत दर्जनों ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सतगावां">https://lagatar.in/a-car-full-of-bridesmaids-overturned-near-sarwahana-of-satgawan-police-station-many-injured/93206/">सतगावां

थाना के सरवाहना के पास बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, कई लोग घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही