Search

 
 
 

Jamshedpur News: बागबेड़ा में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान परसुडीह नीमटोला निवासी तीलू प्रधान के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान परसुडीह नीमटोला निवासी तीलू प्रधान के रूप में हुई है. वह बागबेड़ा डीबी रोड स्थित एक मुर्गा दुकान में काम करता था.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तीलू प्रधान अपने साथी राजेश हेम्ब्रम के साथ बाइक से कमालपुर स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जा रहा था. रास्ते में कांचा मैदान के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीलू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राजेश को हल्की चोटें आईं.

 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल तीलू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

 

हादसे की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही