Search

 
 
 

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

 
Balumath (Latehar) : रविवार की देर रात बालूमाथ के बसिया पंचायत के बसिया डैम के समीप सड़क दुर्घटना में गेरेंजा निवासी अशीष भुइयां की मौत हो गयी थी. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन और आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचे. दुर्घटना से लोगों में काफी गुस्सा था. सोमवार की सुबह शव के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.  लोग मरने वाले के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-tet-pass-unemployed-landed-on-the-road-in-patna-jammed-police-lathi-charged/">बिहार

: पटना में TET पास बेरोजगार सड़क पर उतरे, लगा जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
शव के साथ सड़क जाम की सूचना पर बालूमाथ पुलिस, सीओ, पंचायत समिति सदस्य समेत कई लोग पहुंचे. सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. बालूमाथ थानेदार प्रशांत आनंद ने पीड़ित परिवार को 2000 और बालूमाथ पंचायत समिति सदस्य राजिया सुल्ताना ने 1000 रुपए की आर्थिक मदद की. साथ ही बालूमाथ के सीओ आफताब आलम ने सरकारी प्रावधान के तहत पारिवारिक लाभ एवं अन्य सहायता पीड़ित परिवार को शीघ्र देने की बात कही. मौके पर बालूमाथ पंचायत समिति सदस्य, शमशाद जैदी, चेताग पंचायत समिति सदस्य पिंटू नायक, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, चेतग मुखिया नरेश उरांव, अमित कुमार, पिंटू साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-three-people-of-same-family-murdered-in-khunti/">BIG

BREAKING : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पैसे के लेनदेन के कारण घटना को दिया अंजाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही