Search

 
 
 

Jamshedpur News: बागबेड़ा में करंट लगने से युवक की मौत

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय रौशन कुमार गुरुवार शाम अपने घर के बाहर कपड़े सुखाने के लिए निकला था. इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा.

 

घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने घरों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारों को हादसे की बड़ी वजह बताते हुए बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि समय रहते इन तारों को सुरक्षित नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही