Search

Palamu News: शिकार करने गए युवक की करंट लगने से मौत, मक्का के खेत में मिला शव

Palamu News: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ऊपरलिटांड गांव में बुधवार को मक्का के खेत से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई.
 
सांकेतिक तस्वीर

इसे भी पढ़ें: 

मृतक की पहचान सरईडीह गांव के टोला फटिया निवासी संदीप भुईयां के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार संदीप अपने ससुराल आया था. बुधवार सुबह वह दो अन्य साथियों के साथ जंगली जानवर का शिकार करने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान मक्का की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था.

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप इसी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही