Search

 
 
 

Palamu News: मोटर मरम्मत के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

Palamu News: तरहसी थाना क्षेत्र के निशिर पथरा गांव में करंट लगने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान नरेश साव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है.
 
करंट से मौत

Palamu News: तरहसी थाना क्षेत्र के निशिर पथरा गांव में करंट लगने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान नरेश साव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

परिजनों ने बताया कि आशीष कुमार बिजली मोटर ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

 

परिजन उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही