Search

 
 
 

रांची के ब्लू पौंड में डूबने से युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Ranchi news : फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसे में हुई है या उसने आत्महत्या की है. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही
 
फाइल फोटो

Ranchi news : रांची के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान धुर्वा निवासी साहिल के रूप में हुई है.घटनास्थल से मोबाइल फोन, पर्स और सिगरेट का डिब्बा बरामद हुआ है.

 

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसे में हुई है या उसने आत्महत्या की है. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया है, जो ब्लू पौंड में खोजबीन कर रही है. पुलिस की जांच और शव बरामद होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही