Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा RJD ने जारी की नयी कमिटी की पहली सूची, बोले प्रदेश अध्यक्ष – युवा संगठन की रीढ़

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि 2023-25 के कमिटी की पहली सूची जारी की गयी है. लोकसभा-विधानसभा चुनाव को लेकर राजद अपनी तैयारियों में जुट गया है. युवा संगठन की रीढ़ होते हैं. हमारी पार्टी युवाओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. पार्टी के शीर्ष नेताओं की उम्मीद पर हम खड़ा उतरेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा ने नयी कमिटी की पहली सूची जारी की है. रंजन ने कहा कि मेहनत करने वाले लोगों को नयी कमिटी में जिम्मेदारी दी गयी है. इसे भी पढ़ें -भारत">https://lagatar.in/coal-import-in-india-increased-by-32-percent-in-the-financial-year-2022-23/">भारत

में कोयले का आयात वित्त वर्ष 2022-23 में 32 फीसदी बढ़ा, मंगाया गया 14.85 करोड़ टन कोयला

नयी कमिटी में इन्हें दी गयी है जगह

युवा राजद उपाध्यक्ष के लिए तीन लोगों को नयी कमिटी में जगह दी गयी है. इनमें रांची से सुनील कुमार, रांची से सौकत अंसारी और चतरा से विनोद भोक्ता हैं.

जिला अध्यक्ष

साहेबगंज मो. सद्दाम हुसैन, देवघर नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, गोड्डा मो अंजर अहमद, हजारीबाग में मो. अय्यान रजा खान, गिरिडीह में रवि कुमार, बोकारो में संतोष कुमार गिरी, रांची से जफर अंसारी, रांची से महानगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, पलामू से केदार यादव, गढ़वा से विनीत कुमार हैं.

युवा प्रदेश सचिव

पलामू से संतोष कुमार, रांची से फरहान खान, रांची से अजय कुमार, चतरा से नीतीश कुमार, पलामू से कमल कांत, पलामू से धर्मेंद्र कुमार, रांची से अरसद अंसारी, रांची से प्रशांत कुमार, रांची से राज कुमार, लातेहार से संजय कुमार यादव, देवघर से नूनू झा और हजारीबाग से रघुनाथ कुमार राणा युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं.

युवा प्रदेश महासचिव

रांची से मोईन अंसारी, रांची से उर्मिला सोरेंग, रांची से ममता कुजूर, रांची से विक्की यादव, बोकारो से जितेंद्र नारायण यादव, रांची से राम सिंह, चतरा से दीपक यादव, रांची से अभिषेक सिंह यादव, कोडरमा से प्रदीप यादव, हंटरगंज चतरा से संतोष कुमार, गढ़वा से मुनेश्वर सिंह, देवघर से पंकज सिंह, देवघर से काजल कुमार यादव, रांची से मंतोष यादव, रांची से क्षितिज कुमार मिश्रा और रांची गायत्री देवी को मिली है जिम्मेवारी.

ये रहे मौजूद

इस दौरान युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, प्रवक्ता सह महासचिव मंतोष यादव, जफर समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -अडानी">https://lagatar.in/adani-case-what-did-the-congress-do-termed-his-ally-veteran-leader-sharad-pawar-as-scared-and-greedy/">अडानी

प्रकरण : यह क्या किया कांग्रेस ने! अपने सहयोगी दिग्गज नेता शरद पवार को डरा हुआ और लालची करार दिया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही