Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिस भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, युवा आगे बढ़ें, सरकार करेगी मदद : मुख्यमंत्री

Advertisement
Advertisement
  • रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए हेमंत सोरेन 
  • टॉपर्स को दिया गोल्ड मेडल और डिग्रियां 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि युवा जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे बढ़ें. सरकार उनकी पूरी मदद करेगी. कृषि, पशुपालन, खेल या श्रम के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को सरकार हर तरीके से मदद करेगी. राज्य में पहले से जो व्यवस्थाएं चली आ रही हैं, वह चलती रहेगी, लेकिन उसके समानांतर एक और मजबूत व्यवस्था तैयार की जा रही है. यह नई व्यवस्था राज्य को मजबूती देगी. उन्होंने एक बार फिर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की बात दोहराई. कहा कि कृषि और पशुपालन पहले हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती थी, लेकिन आज खेतों की जगह खदान और फैक्ट्रियां नजर आ रही हैं. ऐसे में विकास की अंधी दौड़ में परंपरागत व्यवस्था को पूरी तरह नजरअंदाज करना झारखंड जैसे राज्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है. मुख्यमंत्री रांची के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. कार्यक्रम में उन्होंने टॉपर्स को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की.

हम खुद खड़ी कर रहे हैं चुनौतियां 

सीएम ने कहा कि सरकार की जो योजनाएं असफल होती हैं, उसके पीछे कहीं ना कहीं हम भी इसके लिए जिम्मेवार होते हैं. देश में सालों से स्वच्छता अभियान चल रहा है, लेकिन आज भी लोग लोग घरों की गंदगी सड़कों पर फेंक देते हैं. नदियों-तालाबों की सफाई के लिए एक्शन प्लान बनाकर करोड़ों-अरबों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन नदियां स्वच्छ नहीं हो रही हैं. हमारी यही छोटी-छोटी लापरवाही राज्य और देश के लिए खतरे का कारण बन जाएगा. ऐसे में हमारी ड्यूटी है कि हम समर्पण और सेवा भाव से काम करें.

कमजोरों को बढ़ा रही है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों पर सरकार की विशेष नजर है. उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं. आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठा रही है. आदिम जनजाति के युवक- युवतियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जा रही है. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के साथ विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार आर्थिक मदद कर रही है. कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी सुविदानंद महाराज, स्वामी सर्वात्मानंद महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज और स्वामी भवेशानंद महाराज के अलावा मिशन से जुड़े कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-threat-received-to-blow-up-ngt-court-along-with-judge/">साहिबगंज

: एनजीटी कोर्ट को जज समेत उड़ाने की मिली धमकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही