Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: चाकू की नोक पर युवक को पेड़ से बांधा, फिर बाइक ले उड़े अपराधी

जिले के चुरचू व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा. आए दिन हो रही चोरी, लूट व छिनतई की घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: जिले के चुरचू व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा. आए दिन हो रही चोरी, लूट व छिनतई की घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

इसे भी पढ़ें: 

मंगलवार शाम चोरेहेता जंगल चाकू की नोक पर चुरचू के एक मोबाइल दुकानदार की बाइक लूट ली गई. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकानदार को गमछे से पेड़ में बांध दिया और बाइक लेकर फरार हो गए. 

 

जानकारी के अनुसार, चुरचू में मोबाइल दुकानदार दीपक यादव अपनी बाइक (JH02BU-7826) से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान चोरेहेता जंगल के समीप पहले से घात लगाए बैठे छह अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली. 

 

अपराधियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर उन्हें गमछे से पेड़ में बांध दिया और उनकी बाइक लेकर फरार हो गए. इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, जिसे अपराधियों ने कुछ दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया. 

 

काफी देर तक पेड़ से बंधे रहने के बाद दीपक यादव किसी तरह ख़ुद से बाहर निकलने में सफल रहा. इसके बाद भुक्तभोगी पैदल अपने गांव गुरहेत पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने मुफस्सिल थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. 

 

इधर, चुरचू थाना क्षेत्र में भी एक सप्ताह के भीतर दो दिन लगातार हो रही चोरी, लूट और छिनतई की घटनाओं ने चुरचू तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में बंद घरों में चोरी, ताला तोड़ने और अब चाकू की नोक पर बाइक लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

 

अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. गांवों में ग्रामीण रातभर जागकर बारी-बारी से पहरा देने को मजबूर हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही