Search

 
 
 

युवा इंसाफ मांग रहे थे, जवाब में मिली लाठी, नीट विवाद पर बोले इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. यह लोकतंत्र के खिलाफ है.
 

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. यह लोकतंत्र के खिलाफ है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि जिस तरह से छात्रों और छात्राओं के साथ पुलिस ने कार्रवाई की, वह दुखद है. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है. छात्रों की आवाज को दबाना सही नहीं है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में कई गरीब परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देखते हैं. माता-पिता कठिन मेहनत करके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं. लेकिन जब परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, तो छात्रों की मेहनत बेकार चली जाती है. इससे कई छात्र मानसिक तनाव में आ जाते हैं.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार को पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लाठी, आंसू गैस और पुलिस बल से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. सरकार को युवाओं की बात सुननी चाहिए.

 

इरफान अंसारी ने भाजपा पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं, जबकि देश के छात्र अपने भविष्य को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी छात्रों के साथ हैं. उन्होंने युवाओं से हिम्मत बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही