Search

 
 
 

Deoghar News: डिगरिया पहाड़ पर युवाओं ने मनाई महर्षि अरविंद की जयंती

महर्षि अरविन्द घोष की जयंती पर 'यूथ वॉयस संस्था की ओर से बायो वॉक का आयोजन किया. इस आयोजन के तहत संस्था से जुड़े दर्जनों युवाओं ने सुबह-सुबह डिगरिया पहाड़ की यात्रा शुरू की.
 
डिगरिया पहाड़ पर युवाओं की टोली

Deoghar: महर्षि अरविन्द घोष की जयंती पर 'यूथ वॉयस संस्था की ओर से बायो वॉक का आयोजन किया. इस आयोजन के तहत संस्था से जुड़े दर्जनों युवाओं ने सुबह-सुबह डिगरिया पहाड़ की यात्रा शुरू की. प्रकृति के बीच पैदल चलते हुए युवाओं ने महर्षि अरविंद के विचारों और उनके 'कर्मयोग' के सिद्धांत पर चर्चा भी की. 'बायो वॉक' के माध्यम से युवाओं को प्रकृति से जुड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया.

देवघर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यूथ वॉयस के सदस्य शुभम कुमार ने कहा, डिगरिया पहाड़ पर बायो वॉक करने और तिरंगा फहराने का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को एक साथ जाग्रत करना है. आज के युवाओं को देश की प्रगति के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक धरोहरों को भी बचाना होगा.

इसे भी पढ़ें: 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही