Ramgarh News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को इस वर्ष और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है. बरकाकाना के जोड़ा तालाब में हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे.
जोड़ा तालाब परिसर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है. तालाब के आसपास के इलाकों को समतल करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट के रास्तों और आसपास के परिसर को दुरुस्त किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
छठ व्रतियों और आने वाले श्रद्धालुओं को रात के समय भी पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरे जोड़ा तालाब परिसर को आधुनिक और आकर्षक दूधिया लाइटों से सजाया जाएगा. रंग-बिरंगी और तेज रोशनी से जगमगाता यह तालाब इस बार छठ के मौके पर बरकाकाना का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा.
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जोड़ा तालाब छठ घाट पर बरकाकाना आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचेंगे. स्थानीय लोगों ने सांसद प्रतिनिधि शिव शरण साहू के इस सक्रिय सहयोग और पहल की सराहना की. इस तैयारी में सन्नी पासवान, जितेंद्र पटेल, सुरेश चंद्र दास, विक्की हरि, रमेश राम, दीपू बनर्जी, चंद्र प्रकाश, मार्टिन, सहित कई स्थानीय युवका जुटे हुए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

