Search

 
 
 

यूट्यूबर Elvish Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, शो पर किया बड़ा खुलासा

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव  एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी बॉलीवुड एंट्री को लेकर हो रही है. हाल ही में उन्होंने लाफ्टर शेफ के सेट पर इस बारे में खुलासा किया, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं.
 

Lagatar desk : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव  एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी बॉलीवुड एंट्री को लेकर हो रही है. हाल ही में उन्होंने लाफ्टर शेफ के सेट पर इस बारे में खुलासा किया, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं.

 

शो पर किया बड़ा खुलासा


दरअसल, कॉमेडियन  भारती सिंह  ने अपने व्लॉग में एल्विश से उनकी अगली वेब सीरीज के बारे में सवाल किया. इस पर एल्विश ने जवाब देते हुए कहा कि वह अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. जब भारती ने उनसे मजाक में सच्चाई पूछी, तो एल्विश ने अपनी मां की कसम खाकर इस बात को कन्फर्म किया.

 

बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी


खबरों के मुताबिक, एल्विश यादव एक बड़े बजट की मास एंटरटेनर फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं. यह एक फिक्शन आधारित फिल्म होगी, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह उनके करियर का बड़ा कदम साबित होगा -यूट्यूब से फिल्मों तक का सफर उनकी इमेज को एक नए स्तर पर ले जा सकता है.

 

फैंस में उत्साह, लेकिन पुष्टि बाकी


एल्विश के फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि, अभी तक न तो एल्विश यादव और न ही फिल्म निर्माताओं की तरफ से इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि की गई है.गौरतलब है कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं और फिलहाल कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय हैं.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही