Search

 
 
 

युवराज ने बढ़ाया ऋषभ पंत का हौसला

 
Sports Desk: दिसंबर 2022 में भारत के विस्फोटक बल्लेबाजर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे. हादसा तब हुआ था जब वे रूड़की जा रहे थे. तब से वे टीम इंडिया से दूर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंत से मुलाकात की. युवराज पंत से मिलने उनके घर पहुंचे. युवराज ने ट्विटर पर युवा बल्लेबाज ऋषभ के साथ एक फोटो शेयर की. जिसमें वे चैंपियन का हौसला बुलंद करते नजर आ रहे हैं. इसे पढ़ें- TMC">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-mla-deepika-told-nishikants-mba-degree-is-fake-got-answer-live-with-a-poor-mentality/">TMC

सांसद महुआ व विधायक दीपिका ने निशिकांत की MBA डिग्री को बताया फर्जी, मिला जवाब – घटिया मानसिकता लेकर जीते रहें

कैंसर से जंग जीत चुके हैं युवराज सिंह

युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे और चार मैन ऑफ द मैच भी जीते थे. उसके बाद वह एक जानलेवा कैंसर का शिकार हुए और क्रिकेट से दूर हो गए. सभी ने क्रिकेट में उनकी वापसी की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन इस योद्धा ने हार नहीं मानी, कैंसर को मात देकर उन्होंने फिर से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. युवराज ने अब ऋषभ पंत को भी हिम्मत दी है. इसे भी पढ़ें- मौसम">https://lagatar.in/weather-changed-heavy-rains-in-states-in-north-india-300-vehicles-stuck-in-atal-tunnel/">मौसम

ने करवट बदली, उत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश, ओले भी गिरे, 300 वाहन अटल टनल में फंसे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही