Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीशान पिटाई : बीजेपी आक्रामक, पूछा- श्रवण राम को क्यों गिरफ्तार किया, वह तो वहां था ही नहीं

Advertisement
Advertisement
Ranjit singh  Dhanbad : मुस्लिम युवक जीशान खान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ लिया है . पार्टी के पांच वर्कर्स की गिरफ़्तारी से नाराज भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने लगातार से कहा -हम बैठक कर रहे हैं . फिर बताएंगे कि क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि सोची - समझी साजिश के तहत भाजपा को बदनाम करने के लिए पीएम और प्रदेश अध्यक्ष को गालियां दिलवाई गई है. पूछा कि धनबाद के सिटी सेंटर में भाजपा के मौन धरना में वह विक्षिप्त युवक कैसे पहुंचा? किसने भेजा ? इसकी जांच हो.

          पी एम को गाली और गोली मारने की बात उससे कहलवाई गई : चंद्रशेखर सिंहhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/chandu-singh-300x232.jpg"

alt="" width="300" height="232" />

श्री सिंह ने यह भी कहा कि अगर वह युवक विक्षिप्त है, तो किसके कहने पर पी एम और प्रदेश अध्यक्ष को गाली और गोली मारने की बात कही. पुलिस गिरफ्तारी भी सही नहीं  है, क्योंकि पुलिस ने जिस भाजपा कार्यकर्ता श्रवण राम को गिरफ्तार किया है, वह उक्त स्थल पर मौजूद ही नहीं था . उन्होंने कहा कि उस युवक के साथ सभी लोग मारपीट नहीं कर रहे थे, कुछ लोग बचा भी रहे थे . इसे बेवजह राजनीति रंग दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. इसलिए इस मामले पर बैठक की जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी.

उनके धरने में सत्ता पक्ष के कौन लोग मौजूद थे, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने पूछाhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/b-singh-244x300.jpg"

alt="" width="244" height="300" /> 

इस मामले को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने लगातार से कहा कि विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट निंदनीय घटना है . यह मोबलीचिंग की तरह है . ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त से सख्त एक्शन लें , ताकि ऐसी घटना दुबारा नहीं हो. उन्होंने भाजपा द्वारा सत्ता पक्ष पर आरोप लगाए जाने को लेकर कहा कि भाजपा के लोगों ने विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट की, वीडियो बनाया और वायरल भी किया. जब इस शर्मनाक घटना को लेकर पुलिस रेस है, तो सत्ता के लोगों को बदनाम करने में लग गई बीजेपी . उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यह बताएं कि उनके धरने में सत्ता पक्ष के कौन लोग मौजूद थे ? उन्होंने यह भी कहा कि जब वह विक्षिप्त युवक उनके प्रदेश अध्यक्ष को गाली ओर गोली मारने की बात कह रहा था, तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले क्यों नहीं  किया गया ? कानून हाथ में लेने की क्या जरूरत थी? श्री सिंह ने यह भी कहा कि इस मामले में एसएसपी से बात हुई है . एसएसपी ने कहा है कि सभी आरोपियों पर उचित एक्शन होगा.   यह भी पढें : पुलिस">https://lagatar.in/dhanbad-police-race-one-went-to-jail-4-arrested-10-booked-in-custody-ten-booked/">पुलिस

रेस, एक गया जेल, 4 गिरफ्तार , दस पर मामला दर्ज   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही