Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिप उपाध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, जलजीवन मिशन में अनियमितता की मिली शिकायत

Balumath (Latehar) : जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने गुरुवार को बालूमाथ के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने जलजीवन मिशन में व्यापक अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. शिकायत पर जिप उपाध्यक्ष ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के अभियंता को मौके पर बुलाकर योजनाओं की जांच करायी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बोरबेल की गहराई कम होने के कारण टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा है. प्रावधानों के अनुसार 200 फीट गहरायी करनी है, लेकिन महज 100 से 150 फीट ही बोरिंग की जा रही है. अनिता देवी ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लातेहार के ठेकेदारों की मनमानी के कारण सरकार की महत्वकांक्षी यह योजना फेल हो रही है.

जांच में सही मिली शिकायत 

जांच के क्रम में उन्होंने बालू पंचायत के खैराही गांव में कामेश्वर उरांव के घर के आगे दो घरों में नल नहीं दिये जाने की शिकायत को सही पाया. जांच में पाया गया है कि घटिया निर्माण के कारण नल का प्लेटफार्म टूट रहा है. बालू पंचायत के तुंबागड़ा ग्राम में पानी टंकी टोंगरी से नीचे लगाया गया है. इस कारण टोंगरी के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है. ग्रामीणाें ने उन्हें बताया कि मना करने के बावजूद भी टंकी नीचे लगा दिया गया. मनोज गंझू के घर के पास टंकी आज तक पूरा भरा नहीं. कुछ घरों में पानी आज तक नहीं पहुंचा है. कलकलिया ग्राम में कलदेव लोहरा के घर के पास बोरिंग नहीं किया गया है. पुराना चापाकल में ही मोटर लगाया जा रहा है. कलकलिया के ही अखरा के पास एक टंकी से 35 घर में पानी का कनेक्शन दिया गया है, लेकिन कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि जलजीवन मिशन में बरती जा रही अनियमितता की लिखित शिकायत उपायुक्त से कर योजना की जांच की मांग करेंगी. इसे भी पढ़ें : जवाहर">https://lagatar.in/jawahar-ghati-road-accident-the-bier-of-three-family-members-got-up-together-the-whole-village-cried/">जवाहर

घाटी सड़क हादसा : एक साथ उठी परिवार के तीन लोगों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही