Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य विद्यालय का जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पाई घोर अनियमितता

Simdega : जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग बांसजोर प्रखंड भ्रमण पर निकली. मंगलवार को बांसजोर प्रखंड में बन रहे करोड़ों रुपए की लागत से एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में देखा कि काम में भारी अनियमितता संवेदक द्वारा बरती जा रही है. घटिया किस्म के ईंट, बालू और बिल्डिंग मटेरियल का यूज किया जा रहा है. साथ ही बिना किसी इंजीनियर और संवेदक के लगातार काम किया जा रहा था. वहीं विद्यालय प्रांगण में पीसीसी पथ निर्माण में भी काफी अनियमितता देखी. उन्होंने बताया कि मिट्टी पर ही संवेदक द्वारा ढलाई कर पीसीसी पथ निर्माण किया जा रहा. वहीं लोकल मजदूरों को कम भुगतान कर कई महीनों से कार्य करवाया जा रहा है. काम में भारी अनियमितता देख जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने वहां पर मौजूद बीपी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि से बात की, मगर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ. घोर अनियमितता की शिकायत जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने जिले के डीसी आर रॉनिटा और संबंधित पदाधिकारियों से करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, ऐसे संवेदक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. [caption id="attachment_568279" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbb-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य विद्यालय का जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण[/caption] इसे भी पढ़ें : सर्वेः">https://lagatar.in/survey-73-percent-youth-of-jharkhand-are-in-favor-of-pre-2016-niyojan-niti/">सर्वेः

झारखंड के 73 प्रतिशत युवा 2016 के पहले वाली नियोजन नीति के पक्ष में

संवेदक बरत रहे अनियमितता  

जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने बताया कि मौके से जब उन्होंने संवेदक को फोन किया तो उसने ठीक ढंग से बात नहीं की. कहा- मेरा 8 जगह काम चल रहा है और सभी जगह इसी तरह काम कर रहे हैं. किसी को कोई परेशानी नहीं है और आप क्या हैं, जो जांच कर रही हैं. यह जांच का विषय नहीं है. यहां जांच होगी तो केंद्र की टीम जांच करेगी, जिला वाला कोई नहीं होते हैं जांच करने वाले कि हम कैसे काम करें. इसे भी पढ़ें : पंकज">https://lagatar.in/high-court-refused-to-give-bail-to-pankaj-mishra/">पंकज

मिश्रा को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही