Search

 
 
 

खनन घोटाले में 359 दिनों बाद जेल से छूटे जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव पहुंचे साहिबगंज, हुआ भव्य स्वागत

 
Sahibganj : 1250 करोड रुपए के खनन घोटाले में रांची के होटवार जेल में बंद साहिबगंज के जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव 359 दिनों बाद जमानत पर जेल से छूटे. वह अपने भतीजे राहुल के साथ रविवार की सुबह साहिबगंज के शोभानपुर भट्ठा स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बीते 12 अगस्त को जमानत मिली थी, जिसके बाद वह 15 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे. साहिबगंज के चर्चित दाहू यादव के छोटे भाई सुनील यादव ने कहा कि सत्य की जीत हुई है. उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. उन्हें और उनके परिवार को इस मामले में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है. उनकी न तो कोई पत्थर खदान है, न ही कोई गाड़ी है. फिर भी एक षड्यंत्र के तहत उनका नाम घोटाले से जोड़ा गया. उल्लेखनीय है कि खनन घोटाले में ईडी ने सुनील यादव को 25 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस घोटाले में ईडी ने इससे पहले 8 जुलाई 2022 को साहिबगंज में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया था. यह भी पढ़ें : सहरसा:">https://lagatar.in/mother-and-daughter-murdered-with-sharp-weapons/">सहरसा:

मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही