Search

 
 
 

Ranchi News: 2 अक्टूबर से शहर के 5 क्षेत्रों में खुलेंगे निगम के अंचल कार्यालय

Ranchi News: नये अंचल कार्यालयों को शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. कार्यालयों में रंग-रोगन और जरूरी सिविल कार्य पूरे किए जा रहे हैं. इसमें निगमकर्मियों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
 
रांची नगर निगम

Ranchi News: नगर निगम की सेवाओं के लिए अब शहर के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को बार-बार कचहरी स्थित निगम मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. नगर निगम की ओर से नागरिकों को अब नजदीक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के पांच क्षेत्रों में अंचल कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं. यह 2 अक्टूबर शहर के पांच वार्डों में शुरू किए जाएंगे.

 

नये अंचल कार्यालयों को शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. कार्यालयों में रंग-रोगन और जरूरी सिविल कार्य पूरे किए जा रहे हैं. इसमें निगमकर्मियों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

इन अंचल कार्यालयों के शुरू होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को छोटी-छोटी नगर निगम की  सेवाओं उपलब्ध कराए जायेगें. ये सुविधा शुरू होने के बाद लोगो को कचहरी परिसर स्थित निगम मुख्यालय विशेष कार्यों के लिए ही आना होगा.

 

नगर निगम की योजना शहर के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से अंचल कार्यालयों का नेटवर्क विकसित किए जायेगें. इसके जरिए निगम की सेवाओं को विकेंद्रीकृत कर नागरिकों तक स्थानीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. 


जाने कहां और किस वार्ड में खुलेगें अंचल कार्यालय

-सामुदायिक भवन, बड़ा तालाब — वार्ड संख्या 21,

-पंचायत कार्यालय, पंडरा — वार्ड संख्या 32

-सामुदायिक भवन, बांधगाड़ी — वार्ड संख्या 6

-सामुदायिक भवन, सेक्टर-3 बाजार, एचईसी धुर्वा — वार्ड संख्या 40

-सामुदायिक भवन, उरांव चौक, हेसाग — वार्ड संख्या 52

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही