Search

15 अक्टूबर से डस्टबिन लगाने का काम शुरू करेगी Zonta, ऐसा नहीं हुआ तो लिया जाएगा एक्शन

Ranchi : मेयर आशा लकड़ा ने कहा है कि शहर की सफाई का काम कर रही एजेंसी मेसर्स Zonta इंफ्राटेक सही तरीके से सफाई का काम नहीं कर रही है. उन्होंने कहा है कि एजेंसी की ओर से फिलहाल स्मार्ट डस्टबिन लगाने का कार्य किया जा रहा है. इसपर एजेंसी का कहना है कि 15 अक्टूबर से डस्टबिन लगाने का काम शुरू किया जाएगा. एजेंसी के इस बात पर मेयर ने कहा कि 15 अक्टूबर तक मेसर्स Zonta की ओर से कार्य शुरू नहीं किया गया तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. इसके बाद एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा. मेयर शुक्रवार को दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर रही थीं. इसे भी पढ़ें- लोग">https://lagatar.in/people-are-asking-even-after-14-years-the-work-of-the-new-building-of-sadar-hospital-is-not-complete-when-will-the-health-service-start/">लोग

पूछ रहे हैं : 14 साल में भी सदर अस्पताल की नयी बिल्डिंग का काम पूरा नहीं, कब शुरू होगी स्वास्थ्य सेवा

डस्ट की होगी आपूर्ति, तालाबों और जलाशयों में बनाये जाएंगे जलकुंड

मेयर ने कहा कि विभिन्न दुर्गा पूजा समिति की आवश्यकताओं को देखते हुए शुक्रवार से डस्ट की आपूर्ति शुरू कर दी गई है. यह कार्य 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा. मूर्ति विसर्जन के लिए चिन्हित किए गए तालाबों व जलाशयों में जल कुंड बनाए जाएंगे. इसके अलावा तालाबों व जलाशयों की गहराई को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस-बल्ली व रेड रिबन लगाकर बैरिकेड किए जाएंगे. बैठक में रांची नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक आफताब आलम, रोबिन कश्यप, प्रभारी स्वास्थ्य शाखा ओमकार पांडे समेत M/S Zonta Infratech Private Limited और M/s C.D.C के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- सिविल">https://lagatar.in/jharkhand-govt-will-give-free-coaching-youth-weaker-section-preparing-civil-service-starting-latehar/">सिविल

सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे कमजोर वर्ग के युवाओं को मुफ्त कोचिंग देगी झारखंड सरकार, लातेहार से शुरुआत

टाइमलाइन के तहत करें सफाई का काम

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दशहरा से लेकर महापर्व छठ तक सफाईकर्मी टाइमलाइन के तहत सफाई कार्य करें. जो सफाईकर्मी सुबह सात बजे से सफाई कार्य शुरू करते हैं, वे टाइमलाइन के तहत दोपहर दो बजे तक सफाई कार्य करें. संबंधित अधिकारी सफाईकर्मियों के कार्य की मॉनिटरिंग करें. जो सफाईकर्मी समय से पूर्व काम खत्म कर घर अपने घर लौट रहे हो, उनपर कार्रवाई करें.

शनिवार से मेयर खुद करेंगी सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग

53 वार्डों की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर ने दूसरी एजेंसी सीडीसी को निर्देश दिया है कि सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर को उठाने के बाद संबंधित स्थल पर झाड़ू भी लगवाएं, ताकि वहां गंदगी न दिखे. इसी प्रकार, शहरी क्षेत्र में स्थित अपार्टमेंट की सूची तैयार कर नियमित अंतराल पर कूड़े का उठाव करें, ताकि अपार्टमेंट में कूड़ा डंप करने की स्थिति उत्पन्न न हो. मेयर ने यह भी कहा कि शनिवार से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग शुरू की जाएगी. इस क्रम में पूजा पंडालों, जलाशय, तालाब व विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//