Search

 
 
 

Bihar News: दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में IIT पटना के 10 प्रोफेसर

Patna News: मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरजीत कुमार पॉल और एचओडी डॉ अनिर्बान भट्टाचार्य चयनि हुए हैं. मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ऋचा चौधरी तथा गणित विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रतिभामय दास भी इस सूची में शामिल हैं.
 
भारत प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

Patna News: भारत प्रौद्योगिकी संस्थान पटना का नाम अभी सुर्खियों में है. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से तैयारी की गई सूची में संस्थान की शोध गतिविधियों और एकेडमिक उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

इसे भी पढ़ें: 

इस सूची में शामिल वैज्ञानिकों में संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो टीएन सिंह का नाम भी है. फिजिक्स डिपार्टमेंट से डीन एडमिनिस्ट्रेशन एवं प्रोफेसर प्रो अवधेंद्र कुमार ठाकुर और एचओडी प्रो. नवीन कुमार निश्चल को भी जगह मिली है.

 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरजीत कुमार पॉल और एचओडी डॉ अनिर्बान भट्टाचार्य चयनि हुए हैं. मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ऋचा चौधरी तथा गणित विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रतिभामय दास भी इस सूची में शामिल हैं.

 

वहीं कंप्यूटर विभाग एवं इंजीनियरिंग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ श्रीपर्ण साहा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महेशकुमार एच कोलेकर और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रंजन कुमार बेहरा ने भी यह उपलब्धि हासिल की है.

 

चयनित वैज्ञानिक भौतिकी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं. यह उपलब्धि शोध के क्षेत्र मं  आईआईटी पटना के योगदान को रेखांकित करती है. 

 

भारत प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के 10 संकाय सदस्यों को इस सूची में जगह मिलना संस्थान के साथ राज्य के लिए गौरव की बात है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही