Search

 
 
 

बिहार के 10 IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, 9 जिलों के डीएम बने अपर सचिव

Patna News: विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिन 9 जिलों के डीएम को प्रमोशन दिया गया है, उनमें शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी, अररिया के डीएम विनोद दूहन, मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निपप्णीकर और अरवल की डीएम अमृता बैंस शामिल हैं.
 
आईएएस

Patna News: बिहार के 9 जिलों के डीएम और एक माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को प्रमोशन दिया गया है. इन सभी को अपर सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

 

विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिन 9 जिलों के डीएम को प्रमोशन दिया गया है, उनमें शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी, अररिया के डीएम विनोद दूहन, मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निपप्णीकर और अरवल की डीएम अमृता बैंस शामिल हैं. इनके अलावा कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी, सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव, मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन, बक्सर की डीएम साहिला और शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद भी शामिल हैं. इनके अलावा माध्यमिक शिक्षा के निदेशक नितिन सिंह को प्रमोट करते हुए अपर सचिव बनाया गया है. सभी प्रमोटेड अधिकारी 2018 बैच के हैं.

इसे भी पढ़ें:

 

जिन पदाधिकारियों ने अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण का तीसरा चरण पूरा नहीं किया है. उन्हें इस शर्त के साथ प्रोन्नति दी गई है कि आमामी सत्र में स्थान और अनुमति मिलने पर इसे पूरा करेंगे.

Uploaded Image

जारी अधिसूचना

 

इससे दो दिन पहले 10 नवंबर को करीब 4 दर्जन पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गई थी. इनमें आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नति दी गई थी. 

 

इनके अलावा पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा को सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई. कांफेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल को भी सचिव स्तर में प्रोन्नत किया गया है. विशेष सचिव डॉ निलेश रामचंद्र देवरे भी सचिव स्तर में प्रोन्नत किए गए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही