Search

 
 
 

झारखंड HC ने 10 वकीलों को वरिष्ठ वकील के रूप में किया नामित

झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर 10 अधिवक्ताओं को वरीय अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) नामित किया है.
 

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर 10 अधिवक्ताओं को वरीय अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) नामित किया है. इनमें हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASGI) प्रशांत पल्लव, झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण के अलावा जितेंद्र एस सिंह, दर्शना पोद्दार मिश्रा, अमर कुमार सिन्हा, इंद्रानी सेन चौधरी, अमित कुमार दास, राजीव सिन्हा, कल्याण राय, डॉ  हसनैन  वारिस शामिल हैं. 

 

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली फुल बेंच की बैठक में लिए गए निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही